कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया का मायावती पर बड़ा हमला, बीएसपी चीफ को बताया भाजपा प्रवक्ता
कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'भाजपा का प्रवक्ता' बताया। यह आरोप लगाने वाला कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस महासचिव पी.एल. पुनिया हैं, जो एक समय में मायावती के विश्वासपात्र हुआ करते थे. उन्होंने कहा, "इन दिनों 'ट्विटर बहनजी' जिस भाषा का प्रयोग कर रही हैं, उससे साफ तौर पर स्पष्ट होता है कि वह भाजपा के लिए प्रेस नोट बनाती हैं और उसे भेज देती हैं