मनोरंजन

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू अपने बेटे गौतम के साथ 'हू इज टॉलर' का खेल खेलते आए नजर, देखें वीडियो

लॉकडाउन के बीच तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू अपना अधिकांश समय अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं. बेटे गौतम घट्टमनेनि के साथ उनका नया वीडियो इस बात को साबित भी करता है. अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेता अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ 'हू इज टॉलर' (कौन लंबा है) खेलते नजर आ रहे हैं

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू अपने बेटे गौतम के साथ 'हू इज टॉलर' का खेल खेलते आए नजर, देखें वीडियो
महेश बाबू और गौतम (Photo Credits: Instagram)

लॉकडाउन के बीच तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू अपना अधिकांश समय अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं. बेटे गौतम घट्टमनेनि (Gautham Ghattamaneni) के साथ उनका नया वीडियो इस बात को साबित भी करता है. अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेता अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ 'हू इज टॉलर' (कौन लंबा है) खेलते नजर आ रहे हैं. क्लिप में गौतम अपने पिता से कहते हैं कि वह लंबे नहीं हैं और फिर अभिनेता अपन बेटे को यह देखने की चुनौती देते हैं कि कौन लंबा है, गौतम फिर ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.

अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हाईट चेक. वह लंबा है." यह भी पढ़े: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू बेटी संग बिता रहे समय, शेयर की फोटो

 

View this post on Instagram

 

Height check!! He’s tall♥️♥️ #LockdownShenanigans

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh) on

उनकी बेटी सितारा भी वीडियो में कैमियो करती हैं, वह आसपास खेलते नजर आ रही हैं और फिर पिता और भाई के साथ शामिल हो जाती हैं.

महेश बाबू की बहन मंजुला घट्टमनेनि ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि गौतम लंबा है. 13 की उम्र में तुम उसकी लंबाई के आसपास भी नहीं थे."

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).