विदेश

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 25 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के पार

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 25 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद से महामारी से संक्रमित हुए लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 190 हो गया है. उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 19 अन्य लोगों को क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद से यह आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 213 हो गया. कुल रिकवरी रेट 91.3 प्रतिशत है.

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 25 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के पार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सियोल, 24 मई: दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के पिछले 24 घंटों में 25 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद से महामारी से संक्रमित हुए लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 190 हो गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "लगातार तीसरे दिन दैनिक मामले 20 से ऊपर रहे. नए मामलों में से आठ विदेशों से आयातित थे. मरने वालों की संख्या 266 रही, जिसमें कोई नई मृत्यु की पुष्टि नहीं की गई. कुल मृत्यु दर 2.38 प्रतिशत रहा."

उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 19 अन्य लोगों को क्वारंटाइन (Quarantine) से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद से यह आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 213 हो गया. कुल रिकवरी रेट 91.3 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें: कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद उत्तर कोरिया से लगते चीन के शहर ने मार्शल लॉ लगाया

देश में महामारी के संक्रमण को लेकर 3 जनवरी के बाद से 8 लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है. 7 लाख 88 हजार 766 लोग टेस्ट में नेगेटिव पाए गए हैं, जबकि 20 हजार 333 नमूनों की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).