COVID-19 Pandemic Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना के मामले 95 लाख के पार, अब तक कुल 4.88 लाख संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 95 लाख हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 488,000 से अधिक हो गई हैं. अमेरिका 2,418570 मामलों और 124,355 मौतों के साथ सबसे प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है. ब्राजिल दूसरे स्थान पर है, जहां संक्रमण के मामले 1,228,114 और इससे हुई मौतों की संख्या 54,971 है.