देश

कांग्रेस ने भारत-चीन के बीच तना-तनी पर चर्चा के लिए की वर्चुअल संसद सत्र बुलानें की मांग

कांग्रेस ने भारत-चीन के बीच तना-तनी, ईंधन के दाम में बढ़ोतरी, कोविड-19 महामारी व राष्ट्रीय महत्व के अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का वर्चुअल सत्र बुलाने की मांग की है. उन्होंने कहा, यहां तक कि संसदीय समितियों को बैठक कर अहम मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, सवाल उठाने चाहिए कि सबकुछ ठप क्यों पड़ा.

कांग्रेस ने भारत-चीन के बीच तना-तनी पर चर्चा के लिए की वर्चुअल संसद सत्र बुलानें की मांग
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Photo Credits: Freepik)

नई दिल्ली, 26 जून : कांग्रेस ने भारत-चीन के बीच तना-तनी, ईंधन के दाम में बढ़ोतरी, कोविड-19 (Covid-19) महामारी व राष्ट्रीय महत्व के अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए संसद का वर्चुअल सत्र बुलाने की मांग की है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "अहम मुद्दों पर चर्चा क लिए वर्चुअल सत्र बुलाया जाना चाहिए. सन् 1962 के दौरान भारतीय जनता पार्टी नेता अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) ने सत्र की मांग की थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री ने वह मांग स्वीकार कर ली थी."

उन्होंने कहा, यहां तक कि संसदीय समितियों को बैठक कर अहम मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, सवाल उठाने चाहिए कि सबकुछ ठप क्यों पड़ा.

यह भी पढ़ें:  भारत चीन हिंसक झड़प: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी

वहीं, मनीष तिवारी ने कहा कि दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों को आगे बढ़कर सरकार पर वर्चुअल सत्र के लिए दबाव बनाना चाहिए. देश के हालात को देखते हुए ऐसा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).