बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शेखर सुमन ने पुन: जांच की मांग की

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर शेखर सुमन बहुत आश्वस्त नहीं नजर आ रहे हैं. इस कारण उन्होंने मामले की फिर से जांच कराने की मांग की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने आत्महत्या की है.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शेखर सुमन ने पुन: जांच की मांग की
शेखर सुमन और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर शेखर सुमन बहुत आश्वस्त नहीं नजर आ रहे हैं. इस कारण उन्होंने मामले की फिर से जांच कराने की मांग की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत ने आत्महत्या की है. शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने गुरुवार को ट्वीट किया, "हम सभी को और अधिक सख्त रुख अपनाना होगा और आत्महत्या की बात सुनकर और पर्दा डालने वाली कहानियां सुनकर पीछे नहीं हटना है. इस बार हम नहीं सुनेंगे. इस बार हम आश्वस्त नहीं होंगे. हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतफोरम."

उन्होंने एक अलग ट्वीट में लिखा, "यानी यह घोषित किया जा चुका है कि सुशांत सिंह का मामला आम आत्महत्या का मामला है. इसे मत मानो. मुझे संदेह था कि यह होगा. कहानी पहले से निर्धारित थी. यही कारण है कि फोरम और भी अधिक महत्वपूर्ण बन गया है. अनुरोध है कि पुन: जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं." यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘Dil Bechara’ 24 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, फ्री में देख पाएंगे यूजर्स

शेखर सुमन ने हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतफोरम नामक एक मंच बनाया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).