देश

उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक महिला पर एसिड फेंकने की घटना सामने आई है. उस पर बुधवार शाम को एसिड (Acid) फेंका गया, हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह से जल गया है. 24 वर्षीय महिला एक पुलिस थाने से लौट रही थी, जहां वह अपने पति के साथ विवाद को लेकर दायर एक मामले में अपना बयान दर्ज कराने गई थी.

उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला
एसिड अटैक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बांदा, 25 जून : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा में एक महिला पर एसिड (तेजाब) फेंकने की घटना सामने आई है. उस पर बुधवार शाम को एसिड (Acid) फेंका गया, हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह से जल गया है. 24 वर्षीय महिला एक पुलिस थाने से लौट रही थी, जहां वह अपने पति के साथ विवाद को लेकर दायर एक मामले में अपना बयान दर्ज कराने गई थी.

कोतवाली थाने के एसएचओ दिनेश सिंह ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर एसिड फेंक दिया और जिला अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का एक करोड़ रोजगार देने का मेगा शो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन होंगे मौजूद

महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, उसके पति संतराम तिवारी, तिवारी के भाई जागेश्वर शुक्ला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसएचओ ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).