बॉलीवुड

Saroj Khan Health Update: स्वस्थ हैं कोरियोग्राफर सरोज खान, अनुभव सिन्हा ने दी जानकारी

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत अभी ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. सांस लेने में दिक्कत के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Saroj Khan Health Update: स्वस्थ हैं कोरियोग्राफर सरोज खान, अनुभव सिन्हा ने दी जानकारी
अनुभव सिन्हा और सरोज खान (Photo Credits: Instagram)

फिल्मकार अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) की सेहत अभी ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. सांस लेने में दिक्कत के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिन्हा ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर यह भी कहा कि 71 वर्षीय प्रख्यात कोरियोग्राफर को शनिवार बांद्रा के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और यहां किए गए सभी जरूरी जांच में इस बात का पता चला है कि वह कोविड-19 निगेटिव हैं. यह भी पढ़े: अनुभव सिन्हा ने यूपी के कोरोना योद्धाओं को दिए फेस शील्ड

अनुभव ने ट्वीट किया, "सरोज जी की देखभाल कर रहे लोगों से अभी बात की. वह अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं. एक या दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. चिंता की कोई बात नहीं है."

उन्होंने यह भी लिखा, "वह वहां नियमित जांच के लिए गई हुई हैं. उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी, तो एडमिट करा दिया गया. उनका कोविड परीक्षण भी हुआ, जिसका नतीजा निगेटिव आया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).