Worldwide Covid-19 Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.06 करोड़ के पार, संक्रमण से 5.15 लाख से अधिक की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ हो गई है. वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 515,000 से अधिक हो गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन 43,991 , इटली 34,788 , फ्रांस 29,864 , मैक्सिको 28,510 , स्पेन 28,364 , भारत 17,400 और ईरान 10958 हैं.