देश

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में 20 केबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 20 केबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शापथ दिलाई. सूत्रों का कहना है कि, उनमें से 11 सदस्य वो हैं जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं.

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में 20 केबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 2 जुलाई : मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 20 केबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शापथ दिलाई. केबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह , यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एदल सिंह कंसाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी , महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल,ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिह दत्तीगांव ने शपथ ली.

सूत्रों का कहना है कि जिन 27 मंत्रियों को शपथ दिलाई, उनमें से 11 सदस्य वो हैं जो पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं. वहीं 16 सदस्य बीजेपी के हैं. इस मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को ज्यादा महत्व दिया जाने वाला है. जिन नामों की चर्चा है उनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, प्रेम सिंह पटेल, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, ओपी सकलेचा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, उषा ठाकुर, मोहन यादव, अरविंद भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, राम किशोर शमिल हैं.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार से पहले ज्योतरादित्य सिंधिया ने अन्याय के खिलाफ छेड़े गए संघर्ष को बताया धर्म

वहीं सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए एदल सिंह कंसाना, ओपीएस भदौरिया, हरदीप सिंह डांग, राज्यवर्धन सिंह, प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, बृजेन्द्र यादव, सुरेश धाकड़ और बिसाहू लाल सिंह को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).