Jyotiraditya Scindia: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, किचन में खुद बनाया डोसा; देखें VIDEO
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेंगलुरु के प्रसिद्ध 'रामेश्वरम कैफे' का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने न केवल दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लिया, बल्कि कैफे के किचन में जाकर खुद डोसा बनाने और फिल्टर कॉफी फेंटने की कोशिश भी की
Jyotiraditya Scindia: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया J(yotiraditya Scindia) ने बेंगलुरु प्रवास के दौरान शहर के प्रसिद्ध 'रामेश्वरम कैफे' (Rameshwaram Cafe) का दौरा किया. इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने कैफे में पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ-साथ खुद किचन में जाकर डोसा बनाने का अनुभव भी लिया.
केंद्रीय मंत्री ने इस अनोखे अनुभव का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (इंस्टाग्राम और एक्स) पर साझा किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया है. यह भी पढ़े: 2047 तक विश्व नेता के रूप में उभरेगा भारत: ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया Video
View this post on Instagram
किचन में शेफ के साथ आजमाया हाथ
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कुर्ते में नजर आ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कैफे के व्यस्त रसोई घर (किचन) में पहुंचे और वहां मौजूद शेफ व कर्मचारियों से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने गरम तवे पर खुद डोसा बैटर फैलाया और पारंपरिक अंदाज में डोसा तैयार किया.
डोसा तैयार होने के बाद उन्होंने इसे काउंटर के पार एक ग्राहक को सर्व भी किया. इस अनुभव को साझा करते हुए सिंधिया ने लिखा कि यहां के कुशल शेफ की देखरेख में डोसा बनाने की कोशिश की, लेकिन यह जितना आसान दिखता है, उससे कहीं अधिक कलात्मक है.
पारंपरिक फिल्टर कॉफी का भी लिया मजा
डोसा बनाने के अलावा केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय फिल्टर कॉफी तैयार करने की विधि भी आजमाई. उन्होंने दो बर्तनों (कप और डाबरा) के बीच कॉफी को ऊपर-नीचे उछालकर झागदार कॉफी बनाने का प्रयास किया.
स्टाफ द्वारा तरीका समझाए जाने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कॉफी का लुत्फ उठाया और वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरी फिल्टर कॉफी की तलब, बिल्कुल सही अंदाज में पूरी हुई!"
कर्मचारियों की सराहना और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
कैफे में बिताए समय के दौरान सिंधिया ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से उनका हाल-चाल पूछा और उनके काम की तारीफ की. उन्होंने बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए इस कैफे को एक बेहतरीन जगह बताया.
सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं ने उनके इस सादगी भरे अंदाज की काफी सराहना की है. कई यूज़र्स ने केंद्रीय मंत्री के इस अनौपचारिक जुड़ाव और स्थानीय व्यंजन संस्कृति का सम्मान करने के तरीके को पसंद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2026 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

