लीजा रे ने अपनी नई तस्वीर में अपने अधपके बालों को किया फ्लॉन्ट
अभिनेत्री और कैंसर को जंग में मात दे चुकीं लीजा रे बढ़ती उम्र का जमकर लुफ्त उठा रही हैं. एक हालिया पोस्ट में वह अधपके बालों को छिपाने के बजाए शान से फ्लॉन्ट करती नजर आईं. ट्विटर पर साझा की गई एक तस्वीर में लीजा अपने अधपके बालों के साथ नजर आईं, जिन्हें वह पीछे की ओर बांधी हुई थीं.
अभिनेत्री और कैंसर को जंग में मात दे चुकीं लीजा रे (Lisa Ray) बढ़ती उम्र का जमकर लुफ्त उठा रही हैं. एक हालिया पोस्ट में वह अधपके बालों को छिपाने के बजाए शान से फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक तस्वीर में लीजा अपने अधपके बालों के साथ नजर आईं, जिन्हें वह पीछे की ओर बांधी हुई थीं. तस्वीर में अभिनेत्री एक लाइट ब्लू टॉप और मास्क के साथ नजर आ रही हैं.
इसके कैप्शन में वह लिखती हैं, "यह मैं हूं, अपने अधपके बालों को फ्लॉन्ट करती हुई और यह चेक करने के लिए कि आप कब कहेंगे : अपना मास्क पहनो प्लीज!" यह भी पढ़े: क्या अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से हटा दिया गया है करण जौहर का नाम? जानिए सच्चाई
View this post on Instagram
पर्दे पर लीजा आखिरी बार वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं. शो में कीर्ति कुल्हारी, मानवी गागरू, सयानी गुप्ता और बानी जे भी थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

