बॉलीवुड

क्वारंटीन में काजोल ने घर पर नए दोस्त मिले, शेयर की फोटो

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने लॉकडाउन में अपने घर में नए दोस्त बना लिए हैं. काजोल ने अपने लॉकडाउन पलों की झलकियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने दोस्त का परिचय दिया. पोस्ट में वह एक छोटी सी मूर्ति को देखती नजर आ रही हैं.

क्वारंटीन में काजोल ने घर पर नए दोस्त मिले, शेयर की फोटो
काजोल(Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने लॉकडाउन में अपने घर में नए दोस्त बना लिए हैं. काजोल ने अपने लॉकडाउन पलों की झलकियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने दोस्त का परिचय दिया. पोस्ट में वह एक छोटी सी मूर्ति को देखती नजर आ रही हैं.

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "क्वारंटीन का 100वां दिन : घर के अंदर नया दोस्त बनाया." हाल ही में, काजोल ने साझा किया कि लॉकडाउन हमारे बालों के बारे में सोचने के तरीके को बदल रहा है. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने भूरे बालों को दिखाती नजर आ रही हैं. यह भी पढ़े: काजोल ने अपने पापा को किया याद, कहा- उन्हें मुझ पर सबसे ज्यादा भरोसा था 

 

View this post on Instagram

 

Did you find one too? #MeWhenI #NewFoundFriend

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

काजोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. काजोल के पोस्ट को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. वहीं उनके फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल फिल्म 'त्रिभंगा' से अपना डिजिटल डेब्यू करती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).