उत्तर प्रदेश में 2 बच्चे वाले ही लड़ पाएं पंचायत चुनाव, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दिया सीएम योगी को सुझाव
विश्व जनसंख्या दिवस पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य में भी ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे दो से अधिक बच्चे वाले चुनाव न लड़ पाएं. केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विश्व जनसंख्या दिवस पर लिखे पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या एक गंभीर समस्या है. जिसके कारण प्रदेशवासियों को प्रदेश की नीतियों, योजनाओं और संसाधनों का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है.