शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ की बनी जोड़ी, सॉन्ग 'कुर्ता पजामा' में साथ आएंगे नजर
'बिग बॉस 13' की प्रसिद्ध प्रतियोगी शहनाज गिल, गायक टोनी कक्कड़ नये गाने 'कुर्ता पजामा' में साथ नजर आएंगे. टोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आगामी ट्रैक का विवरण साझा किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया की वीडियो में शहनाज भी हिस्सा हैं.
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss - Season 13) की प्रसिद्ध प्रतियोगी शहनाज गिल (Shehnaaz Kaur Gill), गायक टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) नये गाने 'कुर्ता पजामा' (Kurta Pajama) में साथ नजर आएंगे. टोनी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आगामी ट्रैक का विवरण साझा किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया की वीडियो में शहनाज भी हिस्सा हैं.
उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "कुर्ता पजामा, शहनाज गिल के साथ. 17 जुलाई को रिलीज होगी." उन्होंने गाने का फस्र्ट लुक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें शहनाज काले रंग के ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि टोनी एक फंकी ड्रेसअप में नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: पारस छाबड़ा ने आकांक्षा पुरी का नाम मिटा बनवाया बिग बॉस की आंख का टैटू, माहिरा शर्मा ने कही ये बात
राहुल शेट्टी ने 'कुर्ता पजामा' सांग का निर्देशन किया है. बता दें कि इससे पहले शहनाज गिल दर्शन रावल के म्यूजिकल सिंगल 'भुला दूंगा' में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

