बॉलीवुड

मुंबई पुलिस ने मदद के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी का किया धन्यवाद

मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों की मदद करने की उनकी पहल के लिए धन्यवाद दिया है.

मुंबई पुलिस ने मदद के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी का किया धन्यवाद
रोहित शेट्टी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह (Param Bir Singh) ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को मौजूदा कोविड-19 महामारी के बीच ड्यूटी पर रहे पुलिसकर्मियों की मदद करने की उनकी पहल के लिए धन्यवाद दिया है. मुंबई पुलिस आयुक्त ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, "हम मिस्टर रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा करते हैं, जो कोविड-19 महामारी के शुरू होने से लेकर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के लिए निरंतर समर्थन का स्त्रोत रहे हैं. मिस्टर शेट्टी ने मुंबई की सड़कों पर कोरोना से लड़ रहे हमारे ऑन-ड्यूटी कर्मियों के लिए असीमित सुविधाओं के साथ 11 होटलों की व्यवस्था की थी."

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने पुलिस की मदद करने की कोशिश की है, बल्कि इस साल अप्रैल में, लॉकडाउन के शुरू होने के तुरंत बाद ही उन्होंने शहर भर में ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के लिए आठ होटलों में चाय-नाश्ता और डिनर के साथ आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने का भी बंदोबस्त किया था. यह भी पढ़े: क्या अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से हटा दिया गया है करण जौहर का नाम? जानिए सच्चाई

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे कर दी गई हैं. वहीं रोहित अब छोटे पर्दे पर  रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).