कोरोना वायरस के लपेट से बॉलीवुड सेलेब्स भी बच नहीं पाए हैं. एक के बाद एक बॉलीवुड में कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर बांग्ला स्टार कोयल मालिक भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. अब खर आई हैं की रेचल व्हाइट (Rachel White) कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं. शनिवार को अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि वह घातक कोरोनावायरस की चपेट में आई हैं और फिलहाल होम क्वॉरंटाइन पर हैं.
रेचल ने ट्वीट किया, "मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं. घर पर क्वॉरंटाइन पर हूं. कृपया मेरे लिए दुआ करें क्योंकि मैं जल्दी ठीक होना चाहती हूं." एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें अपना बेहतर ख्याल रखने की सलाह देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. यह भी पढ़े: बांग्ला स्टार कोयल मलिक और उनका परिवार कोविड-19 से संक्रमित, एक्ट्रेस ने दी जानकारी
I have tested COViD19 positive. Quarantined at home. Please keep me in your prayers as I set off on my path to recovery. 🙏
— Rachel White (@whitespeaking) July 11, 2020
एक अन्य यूजर ने लिखा, "परेशान ना होइए. आप जल्द ठीक हो जाएंगी." किसी और ने लिखा, "जल्द ठीक हो जाइए. उचित सावधानी बरतें." रेचल 'ऊंगली' और 'हर हर ब्योमकेश' में अपने निभाए किरदारों के लिए जानी जाती हैं.










QuickLY