श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर बनाए 5 करोड़ फॉलोअर्स
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पिछले कुछ सालों से अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक नई उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है, क्योंकि आज उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) पिछले कुछ सालों से अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक नई उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है, क्योंकि आज उनके इंस्टाग्राम (Instagram) पर फॉलोअर्स की संख्या ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है. इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के बूते श्रद्धा ने कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाया है.
श्रद्धा की समझ और सकारात्मकता ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है और इसी के चलते अपने कई समकालीनों को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री ने आज इंस्टाग्राम पर भी अपनी मोहर लगा दी है. श्रद्धा कपूर की इंस्टाग्राम फैमिली में सदस्यों की संख्या ने पांच करोड़ के आंकड़े को छू लिया है. यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर हुए 50 मिलियन फॉलोअर्स, अक्षय कुमार, सलमान खान को भी छोड़ा पीछे
अपनी लोकप्रियता का बेहतर इस्तेमाल करते हुए, श्रद्धा ने पशु कल्याण और पशु अधिकार के प्रति हमेशा अपना समर्थन दिया है. निस्संदेह, श्रद्धा कभी भी सकारात्मकता के साथ अपनी छाप छोड़ने में विफल नहीं रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

