टीवी

'नागिन' स्टार जैस्मीन भसीन कॉमेडी शो में आएंगी नजर

'नागिन' अभिनेत्री जैस्मीन भसीन जल्द ही एक कॉमेडी शो में टेलीविजन पर वापसी करेंगी. इस बार, अभिनेत्री टेलीविजन जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के आगामी शो 'फनहित में जारी' में लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.

'नागिन' स्टार जैस्मीन भसीन कॉमेडी शो में आएंगी नजर
जैसमीन भसीन (Photo Credits: Instagram)

'नागिन' (Naagin) अभिनेत्री जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) जल्द ही एक कॉमेडी शो में टेलीविजन पर वापसी करेंगी. इस बार, अभिनेत्री टेलीविजन जोड़ी भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के आगामी शो 'फनहित में जारी' में लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.

जैस्मीन ने कहा, "इस तरह के शो के साथ वापसी करना मेरे लिए अच्छा है. मैंने पहले हर्ष और भारती के साथ काम किया है और वे बेहद प्रतिभाशाली लोग हैं." नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हम इस शो में अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं. यह भी पढ़े: Naagin 4: निया शर्मा जान हथेली पर लेकर पहुंची अपने शो नागिन 4 के सेट पर, वैनिटी से शेयर की फोटो

दिलचस्प बात यह है कि मैं शो में भारती की मां का किरदार निभा रही हूं. फिक्शनल कॉमेडी मेरे लिए नई है, क्योंकि मैंने पहले नॉन-फिक्शन कॉमेडी की है. दो से तीन मिनट के गैग्स मजेदार हैं और इससे सीखने का अनुभव मिलेगा." इसमें कृष्णा अभिषेक स्कूल प्रिंसिपल के रूप में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).