पाकिस्तान-चीन और CPEC के खिलाफ बलूचिस्तान व सिंधी नागरिक हुए एकजुट, लड़ रहे हैं आजादी की लड़ाई
पाकिस्तान, चीन के जितना करीब जा रहा है, बलूचिस्तान उससे उतना ही दूर होता जा रहा है. बढ़ते बलूच राष्ट्रवाद को सिंध में एक नया साझीदार-समर्थक संगठन मिल गया है, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विरोध करने की योजना भी बना रहा है, जो 62 अरब डॉलर का एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है.