Vaani Kapoor के मुताबिक डर हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है
अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि वह डर को खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं. वाणी ने आईएएनएस को बताया, "मैं डर में नहीं जीने के लिए अपने आप पर बहुत मेहनत कर रही हूं, यह (डर) एक ऐसी चीज है जिससे हर किसी को उबरने की जरूरत है."
अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का कहना है कि वह डर को खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं. वाणी ने आईएएनएस को बताया, "मैं डर में नहीं जीने के लिए अपने आप पर बहुत मेहनत कर रही हूं, यह (डर) एक ऐसी चीज है जिससे हर किसी को उबरने की जरूरत है."
वाणी ने डर को सबसे बड़ा रोड़ा बताया. उन्होंने आगे कहा, "डर हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हम सबके लिए सबसे बड़ा रोड़ा भी है इसलिए मुझे लगता है कि हम सभी को इस एक चीज से उबरने की आवश्यकता है." अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में वाणी की कई सारी फिल्में आने वाली हैं. यह भी पढ़े: लॉकडाउन में वाणी कपूर ने नहीं किया मेकअप का इस्तेमाल, कहा- ये बदलाव भी पसंद आया
वह 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के विपरीत और 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के विपरीत नजर आएंगी. वह अभिषेक कपूर की एक शीर्षकहीन फिल्म का भी हिस्सा हैं जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ काम करती दिखेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

