MP Bypolls 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव में ग्वालियर-चंबल इलाके में सिंधिया बनाम सिंधिया मुकाबला बनाने की जुगत में जुटी कांग्रेस
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उप-चुनाव में ग्वालियर-चंबल इलाका संग्राम का मैदान तो बन ही रहा है, साथ ही कांग्रेस ने यहां मुकाबले को सिंधिया बनाम सिंधिया बनाने की कोशिश तेज कर दी है. राज्य में जिन 28 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव होने हैं उनमें से 16 स्थान ग्वालियर-चंबल इलाके में आते हैं और इस इलाके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार का प्रभाव है. सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा, मगर कई उनके समर्थक ऐसे हैं जो अब भी कांग्रेस में है, लिहाजा कांग्रेस ने ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाकर सिंधिया बनाम सिंधिया मुकाबला बनाने की जुगत तेज कर दी है.