बॉलीवुड

50 Years Of YRF: यश राज फिल्म्स के 50 साल पूरे, आदित्य चोपड़ा ने नया लोगो किया जारी

फिल्मकार आदित्य चोपड़ा ने यश राज फिल्म्स की 50वीं सालगिरह पर रविवार को प्रोडक्शन हाउस के नए लोगो का अनावरण किया. इस लोगो में कंपनी ने यश राज फिल्म्स के 50 साल के फिल्मी सफर को संजोया है

50 Years Of YRF: यश राज फिल्म्स के 50 साल पूरे, आदित्य चोपड़ा ने नया लोगो किया जारी
यशराज फिल्म्स (Photo Credits: Instagram)

फिल्मकार आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) की 50वीं सालगिरह पर रविवार को प्रोडक्शन हाउस के नए लोगो का अनावरण किया. इस लोगो में कंपनी ने यश राज फिल्म्स के 50 साल के फिल्मी सफर को संजोया है, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जैसे सुपरस्टार और 'चांदनी' (Chandni), 'सिलसिला' (Silsila), 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai), 'धूम' (Dhoom)और 'वॉर' (War) जैसी फिल्में शामिल रही हैं.

आदित्य चोपड़ा ने 27 सितंबर को अपने दिवंगत पिता और फिल्मकार यश चोपड़ा की 88वीं जयंती  पर लोगो का अनावरण किया. उन्होंने इस खास मौके पर एक नोट भी लिखा है. यश राज फिल्म्स के कारोबार संबंधी मामलों की देखरेख करने वाले और कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अक्षय विधानी ने कहा कि यह विशेष लोगो वाईआरएफ के इतिहास से पुरानी बातों, यादगार लम्हों और इसके सिनेमाई सफर को समेटे हुए हैं. यह भी पढ़े: YRF के 50 साल पूरे होने पर इसे वैश्विक स्तर पर किया जाएगा सेलिब्रेट

अक्षय विधानी ने आगे कहा इसमें इसकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा उद्योग में वाईआरएफ और दर्शकों के योगदान की भी झलक है, जिसने देश और देशवासियों के लिए पॉप कल्चर की रचना की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).