देश

Gang-Rape in Bhopal: नौकरी का झांसा देकर भोपाल रेलवे स्टेशन के VIP गेस्ट हाउस में महिला के साथ गैंगरेप, 2 अधिकारी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है.

Gang-Rape in Bhopal: नौकरी का झांसा देकर भोपाल रेलवे स्टेशन के VIP गेस्ट हाउस में महिला के साथ गैंगरेप, 2 अधिकारी गिरफ्तार
गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन (Bhopal Railway Station) पर स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस (VIP Guest House)  में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है.  राजकीय रेलवे पुलिस के रेलवे स्टेशन स्थित थाने से मिली जानकारी के अनुसार, एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि रेलवे के अधिकारी राजेश तिवारी से उसका किसी परिचित के माध्यम से परिचय हुआ था, कई माह से उनसे बातचीत चल रही थी.

महिला को तिवारी ने नौकरी देने की बात कहकर उसे बुलाया, वह भोपाल पहुंची तो उसे वीआईपी गेस्ट हाउस में रुकवाया गया.  उसके बाद राजेश अपने एक अन्य साथी आलोक मालवीय को अपने साथ लेकर गेस्ट हाउस आया.  दोनों ने युवती को कुछ पेयपदार्थ पीने के लिए दिया, जिसमें नशीली वस्तु मिली हुई थी.  पीते ही वह बेहोश हो गई और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. यह भी पढ़े: IIT जोधपुर के प्रोफेसर ने नौकरी का झांसा देकर अपनी पूर्व छात्रा के साथ किया रेप, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर दोनों आरेापियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं रेलवे प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 12:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).