DU Admissions 2020: डीयू में दाखिले के लिए छात्रों के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म, सेंट्रल व्हाट्सऐप और हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला प्रक्रिया में छात्रों के सामने आ रही समस्याओं के निवारण तथा उनके प्रश्नों के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय में गूगल फॉर्म, सेंट्रल व्हाट्सऐप नंबर, सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर तथा कॉलेज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया इस बार पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न कराई जा रही है, जो कि छात्रों के लिए भी नई है