बॉलीवुड

Genelia D'souza को Ritesh Deshmukh संग जल्द काम करने की है उम्मीद

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा अपने पति व अभिनेता रितेश देशमुख संग काम करने की इच्छा रखती हैं और उनका कहना है कि कोई दिलचस्प कहानी मिले, तो इसे हकीकत में बदला जा सकता है.

Genelia D'souza को Ritesh Deshmukh संग जल्द काम करने की है उम्मीद
रितेश और जेनेलिया देशमुख (Photo Credit-Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) अपने पति व अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) संग काम करने की इच्छा रखती हैं और उनका कहना है कि कोई दिलचस्प कहानी मिले, तो इसे हकीकत में बदला जा सकता है. जेनेलिया और रितेश अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'तुझे मेरी कसम' (2003) के सेट पर मिले थे. इसके बाद इन दोनों की जोड़ी 'मस्ती' (2004) और 'तेरे नाल लव हो गया' (2012) जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी.

किस तरह की स्क्रिप्ट में ये दोनों आगे आने वाले समय में साथ आ सकते हैं? इस पर जेनेलिया ने आईएएनएस को बताया, "काफी लंबा वक्त बीत गया है. मैं उम्मीद करती हूं कि हमें साथ में काम करने का कोई मौका मिले, बल्कि मैं तो फिलहाल एक दिलचस्प स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हूं." यह भी पढ़े: Genelia D’souza Tests Negative for COVID-19: कोरोना को मात देकर घर लौटीं जेनेलिया डिसूजा, सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर दी बधाई

 

View this post on Instagram

 

It’s never too late to tie a knot❤️ #alliwantforchristmasisyou

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on

इस पर रितेश ने कहा, "इसे हां कर दो. जेनेलिया और रितेश ने साल 2012 में शादी की थी. इनके दो बेटे हैं, राहिल और रियान. जेनेलिया और रितेश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).