क्रिकेट

IPL 2020: Chris Gayle ने अस्पताल से कहा, मैं यूनिवर्स बॉस हूं

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और लिखा है कि वे यूनिवर्स बॉस हैं. आईपीएल-13 में शनिवार को पंजाब को कोलकाता के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था.

IPL 2020: Chris Gayle ने अस्पताल से कहा, मैं यूनिवर्स बॉस हूं
क्रिस गेल (File Photo)

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और लिखा है कि वे यूनिवर्स बॉस हैं. आईपीएल-13 में शनिवार को पंजाब को कोलकाता के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था. गेल ने हालांकि इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है. उनकी टीम अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है.

गेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा, "मैं आपको यह कह सकता हूं. मैं कभी बिना लड़े नहीं हारूंगा. मैं यूनिवर्स बॉस हूं. जो कभी बदलेगा नहीं. आप मुझसे सीख सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं जो कुछ भी करूं आप उसे फॉलो करें. मेरी स्टाइल और चमक को नहीं भूलिए. आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया."

यह भी पढ़ें- IPL 2020: विराट कोहली को Flying Kiss देकर चीयर करती दिखीं अनुष्का शर्मा, बेबी बंप वाली ये स्पेशल फोटोज हुईं वायरल

गेल आठ अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पेट खराब होने के कारण मैच नहीं खेल पाए थे. टीम के कोच अनिल कुंबले ने कहा था, "गेल आज का मैच खेलने वाले थे लेकिन वो बीमार हैं. उन्हें फूड पोइजनिंग हुई है इसलिए वो अंतिम-11 में नहीं हैं."

पंजाब को बल्लेबाजी में समस्या हो रही है. उसके कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई और बल्लेबाज रन नहीं कर पा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).