Coronavirus Cases in America: अमेरिका में COVID19 के मामले 78 लाख के पार, अब तक 2.14 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 के कुल मामले 7,802,281 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 214,045 मौतें दर्ज की गई है. सीएसएसई ने सोमवार को जानकारी दी कि, कैलिफोर्निया में अब तक कुल 857,563 मामले दर्ज किए गए हैं, जो सभी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं.