Coronavirus Cases Update: कर्नाटक में COVID19 से ठीक हुए 6 लाख से अधिक मरीज, राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 7.26 के पार
कर्नाटक में कोविड-19 से रोगियों की रिकवरी छह लाख के आंकड़े को पार कर गई है. राज्य में पिछले 24 घंटों में 10,421 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. वहीं इसी अवधि में 8,191 नए मामले दर्ज किए गए हैं. राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में मंगलवार को कहा गया राज्यभर में सोमवार को 10,421 मरीजों को छुट्टी दी गई, अब तक 6,02,505 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.