देश

Bihar Elections 2020: जेडीयू के विरोध के बाद LJP को लेकर BJP हुई सख्त, कहा- प्रधानमंत्री की तस्वीर उपयोग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

हार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के तेवर अब सख्त हो गए हैं। भाजपा के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोजपा राजग का हिस्सा नहीं है, ऐसे में अगर गैर राजग प्रत्याशी प्रधानमंत्री का नाम या उनकी तस्वीर का उपयोग करते हैं, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Bihar Elections 2020: जेडीयू के विरोध के बाद LJP को लेकर BJP हुई सख्त, कहा- प्रधानमंत्री की तस्वीर उपयोग करने पर होगी कानूनी  कार्रवाई
पीएम मोदी (Photo Credits: BJP/Twitter)

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ) से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के तेवर अब सख्त हो गए हैं. भाजपा के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोजपा राजग का हिस्सा नहीं है, ऐसे में अगर गैर राजग प्रत्याशी प्रधानमंत्री का नाम या उनकी तस्वीर का उपयोग करते हैं, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मोदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में लोजपा राजग का हिस्सा नहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन पिछले 22 वर्षों से अटूट है. भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे 9 नेताओं के खिलाफ पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया है, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है. जिन्हें पार्टी से निकाला गया है, वे विरोध करेंगे, मगर उसका कोई असर पड़ने वाला नहीं है. यह भी पढ़े: Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में भाजपा ने अपने कोटे से वीआईपी को 11 सीटें दीं

मोदी ने कहा कि राज्यों में अलग-अलग गठबंधन हो सकता है। बिहार में भाजपा, जदयू गठबंधन के साथ हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं. उन्होंने कहा कि, "भाजपा या गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी नेताओं को निकालने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। भाजपा नेतृत्व की ओर से ऐसे लोगों को पहले ही चेतावनी दी गई थी।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).