विदेश

Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 3.77 करोड़ के पार, अब तक 1,078,868 संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,078,860 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को दी. ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई मौतों के मामले में 150,689 संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है.

Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 3.77 करोड़ के पार, अब तक 1,078,868 संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना संक्रमित (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,078,860 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 37,738,569 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,078,868 हो गई.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश हैं, यहां 7,803,884 मामले दर्ज किए गए हैं और 214,063 मृत्यु दर्ज की गई है. वहीं मामलों की ²ष्टि से भारत 7,120,538 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 109,150 है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine Update: पाकिस्तान में अगले 6 महीनों में COVID19 के वैक्सीन आने के आसार, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 319,317

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील 5,103,408, रूस 1,305,093, कोलम्बिया 919,083, अर्जेंटीना 903,730, स्पेन 888,968, पेरू 849,371, मैक्सिको 821,045, फ्रांस 776,097, दक्षिण अफ्रीका 693,359, ब्रिटेन 620,458, ईरान 504,281, चिली 482,832, इराक 405,437, बांग्लादेश 379,738, और इटली 359,569 हैं.

ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई मौतों के मामले में 150,689 संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको 83,945, ब्रिटेन 42,965, इटली 36,205, पेरू 33,305, स्पेन 33,124, फ्रांस 32,703, ईरान 28,816, कोलंबिया 27,985, अर्जेंटीना 24,186, रूस 22,594, दक्षिण अफ्रीका 17,863, चिली 13,376, इक्वाडोर 12,218, इंडोनेशिया 11,935 और बेल्जियम 10,191 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).