देश

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से TRP स्कैम में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने टीआरपी घोटाले की जांच करते हुए, हंसा रिसर्च ग्रुप के एक पूर्व कर्मचारी विनय त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर से गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी सोमवार शाम को हुई. त्रिपाठी मामले में गिरफ्तार होने वाले पांचवां व्यक्ति है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से TRP स्कैम में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

मिर्जापुर, 13 अक्टूबर: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम ने टीआरपी घोटाले की जांच करते हुए, हंसा रिसर्च ग्रुप के एक पूर्व कर्मचारी विनय त्रिपाठी (Vinay Tripathi) को उत्तर प्रदेश के मिजार्पुर से गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी सोमवार शाम को हुई. त्रिपाठी मामले में गिरफ्तार होने वाले पांचवां व्यक्ति है. उसे मिजार्पुर में स्थानीय अदालत में मंगलवार को पेश किया जाएगा, जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे मुंबई ले जाया जाएगा.

त्रिपाठी हंसा में काम करता था और दो साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी. वह इस मामले में गिरफ्तार विशाल भंडारी के संपर्क में था और भंडारी को उन घरों में रहने वाले लोगों को पैसे बांटने के लिए देता था जहां बैरोमीटर लगाए गए थे. सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वजे ने कहा, वह टीआरपी धोखाधड़ी का हिस्सा है और कुछ चैनलों के मालिकों या उनके कर्मचारियों के संपर्क में था.

यह ही पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में धार्मिक स्कूल के 3 शिक्षकों पर पीएसए के तहत मामला दर्ज, छात्र आतंकवादी गतिविधियों में पाए गए लिप्त

इससे पहले, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें हंसा के पूर्व कर्मचारी 20 वर्षीय विशाल भंडारी भी शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).