Coronavirus Cases in India Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 73.70 लाख के पार, एक दिन में 895 संक्रमितों की हुई मौत
पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 63,371 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 73,70,469 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. देश में एक दिन में 64,53,779 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. फिलहाल 8,04,528 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं.