विदेश

Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.88 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें 1,097,180 का आंकड़ा पार कर गई है. कोविड-19 से हुई मौतों की दृष्टि से ब्राजील दूसरे स्थान पर है, यहां 152,460 मौतें दर्ज की गई हैं.

Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें पहुंचे 3.88 करोड़, अब तक एक लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना वायरस का प्रकोप (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.88 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें 1,097,180 का आंकड़ा पार कर गई है. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शुक्रवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 38,833,032 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,097,189 तक पहुंच गई.

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 (COVID19) से प्रभावित देश है, जहां संक्रमण के 7,977,097 मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं यहां 217,754 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 7,307,097 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 111,266 है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Vaccine Update: PM मोदी ने सीरो सर्वे और दवाओं के बारे में अफसरों से की चर्चा, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का लिया जायजा

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील 5,169,386, रूस 1,346,380, अर्जेंटीना 949,063, कोलंबिया 936,982, स्पेन 921,374, पेरू 856,951, फ्रांस 850,997, मेक्सिको 834,910, दक्षिण अफ्रीका 698,184, ब्रिटेन 676,455, ईरान 517,835, चिली 486,496, इराक 416,802, बांग्लादेश 384,559, और इटली 381,602 हैं.

कोविड-19 से हुई मौतों की दृष्टि से ब्राजील दूसरे स्थान पर है, यहां 152,460 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको 85,285, ब्रिटेन 43,383, इटली 36,372, स्पेन 33,553, पेरू 33,512, फ्रांस 33,146, ईरान 29,605, कोलंबिया 28,457, अर्जेंटीना 25,342, रूस 23,350, दक्षिण अफ्रीका 18,309, चिली 13,434, इक्वाडोर 12,306, इंडोनेशिया 12,268, बेल्जियम 10,278 और इराक 10,086 हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).