देश

उत्तर प्रदेश: BSP अध्यक्ष मायावती ने दुर्जनपुर गांव की घटना को लेकर साधा निशाना सरकार, कहा- कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बलिया के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर गांव की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है. गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश के बलिया में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और एसडीएम के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

उत्तर प्रदेश: BSP अध्यक्ष मायावती ने दुर्जनपुर गांव की घटना को लेकर साधा निशाना सरकार, कहा- कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है
बीएसपी चीफ मायावती (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ, 16 अक्टूबर: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बलिया के रेवती थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर गांव की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है. मायावती ने ट्विटर के माध्यम से शुक्रवार को लिखा कि, यूपी में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आए दिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहां कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है. सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर होगा. बसपा की यह सलाह.

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और एसडीएम के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला दुर्जनपुर के बैरिया का है. यहां कोटे की दो दुकानों का विवाद सुलझाने के लिए सीओ चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम सुरेश पाल पहुंचे थे. विवाद धीरेंद्र सिंह और जयप्रकाश उर्फ गामा पाल के बीच था. गोली लगने के बाद जयप्रकाश को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में और CM योगी बलरामपुर में करेंगे ‘मिशन शक्ति’ का आगाज, महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया जाएगा प्रशिक्षण; सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति फैलाई जाएगी जागरूकता

इलाके में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है. मामले में धीरेंद्र समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मुख्यमंत्री ने एसडीएम, सीओ और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).