अमेरिकी गवर्नरों ने COVID19 वैक्सीनेशन की योजना पर संघीय सरकार से पूछे सवाल, ट्रम्प प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिका की नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन ने ट्रम्प प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है कि संघीय सरकार कैसे सबसे प्रभावी ढंग से कोविड-19 वैक्सीन का वितरण और प्रशासन करेगी. इसके लिए बाकायदा सवालों की एक पूरी सूची भेजी गई है. संयुक्त राज्य अमेरिका में 8,133,373 कोरोनावायरस मामले और 2,19,556 मौतें दर्ज हो चुकी हैं, जो कि दुनिया में सबसे अधिक हैं.