Coronavirus Cases Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.98 करोड़ से अधिक, अब तक 1.11 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 3.98 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि घातक संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,112,530 से अधिक हो गई हैं. वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील वर्तमान में 153,675 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है.
वाशिंगटन, 19 अक्टूबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 3.98 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि घातक संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,112,530 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग सीएसएसई ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार की सुबह तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 39,884,616 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,112,535 हो गई.
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका कोविड-19 से दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है, जहां 8,152,093 मामले और संक्रमण से 219,669 मौतें दर्ज की गई हैं. संक्रमण की संख्या के हिसाब से भारत 7,494,551 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 114,031 हो गई.
यह भी पढ़ें: Coronavirus Update: भारत में कोरोना से राहत, दूसरे दिन भी रही आठ लाख से कम इलाज करा रहे मरीजों की संख्या
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील 5,224,362, रूस 1,390,824, अर्जेंटीना 989,680, कोलंबिया 959,572, स्पेन 936,560, फ्रांस 876,342, पेरू 865,549, मेक्सिको 851,227, ब्रिटेन 725,292, दक्षिण अफ्रीका 703,793, ईरान 530,380, चिली 491,760, इराक 426,634, इटली 414,241 और बांग्लादेश 388,569 हैं.
वहीं संक्रमण से हुई मौतों के मामले में ब्राजील वर्तमान में 153,675 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है. कोविड-19 से होने वाले 10,000 से अधिक मौतों वाले देश मेक्सिको 86,167, ब्रिटेन 43,736, इटली 36,543, स्पेन 33,775, पेरू 33,702, फ्रांस 33,325, ईरान 30,375, कोलम्बिया 28,970, अर्जेंटीना 26,267, रूस 24,039, दक्षिण अफ्रीका 18,471, चिली 13,635, इंडोनेशिया 12,511, इक्वाडोर 12,375, बेल्जियम 10,392 और इराक 10,254 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

