विदेश

पाकिस्तान में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने से चीनी कंपनी को पछतावा, बैन हटने पर Tik Tok को नए ढंग से कर सकता है पेश

पाकिस्तान में अधिकारियों द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद चीनी कंपनी को इस्लामाबाद के इस फैसले पर बेहद पछतावा है. कंपनी ने इस ओर इशारा किया है कि अगर किसी वजह से इसे अनब्लॉक किया जाता है, जो इसके संसाधनों को एक नए सिरे से पेश करने की उम्मीद जताई जा सकती है.

पाकिस्तान में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए जाने से चीनी कंपनी को पछतावा, बैन हटने पर Tik Tok को नए ढंग से कर सकता है पेश
टिकटॉक (File Photo)

हमजा अमीर, 19 अक्टूबर: पाकिस्तान में अधिकारियों द्वारा टिकटॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद चीनी कंपनी को इस्लामाबाद (Islamabad) के इस फैसले पर बेहद पछतावा है. कंपनी ने इस ओर इशारा किया है कि अगर किसी वजह से इसे अनब्लॉक किया जाता है, जो इसके संसाधनों को एक नए सिरे से पेश करने की उम्मीद जताई जा सकती है. अपने एक बयान में टिकटॉक ने पाकिस्तान (Pakistan) में इसके उपयोगकर्ताओं के प्रति खेद जताया है, क्योंकि वे पिछले करीब एक हफ्ते से इस एप की सेवा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.

टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस (Bytedance) ने एक बयान में कहा, "हम इस वजह से दुखी हैं, क्योंकि पाकिस्तान में हमारे यूजर्स और क्रिएटर्स पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (Pakistan Telecom Authority) ने हमारी सेवा पर रोक लगा दी है."

यह भी पढ़ें: Pakistan: पीएम इमरान खान के लिए खतरे की घंटी, 11 दलों की विपक्ष की रैली में हजारों लोग सड़को पर उतरे

बयान में आगे कहा गया, "टिकटॉक का मकसद रचनात्मकता और आनंद को बढ़ावा देना है और पाकिस्तान में हमने यही किया है. हमने एक समुदाय की रचना की है, जिनकी रचनात्मकता और जुनून ने पाकिस्तान के हर घर में खुशियों का संचार किया है और साथ ही यह असाधारण रूप से प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लिए आय का स्रोत बनकर भी उभरा है." इसमें आगे यह भी कहा गया, "अगर भविष्य में पाकिस्तान हमारी सेवाओं के संचार को फिर से शुरू करता है, तो हम बाजार में अपने संसाधनों को नए सिरे से पेश करने पर विचार कर सकते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2020 07:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).