मध्य प्रदेश में आज COVID-19 के 1514 मरीज बढ़े, अब तक 3250 ने तोड़ा दम
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ोतरी की रफ्तार एक बार फिर तेज हो चली है. बीते 24 में 1514 मरीज बढ़े, वहीं अब तक 3250 मरीजों की मौत हो चुकी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, आंकड़े बताते हैं कि कुल मरीजों की संख्या बढ़कर दो लाख चार हजार 745 हो गई है.