हिंद महासागर में निगरानी बढ़ाने को लेकर 21 देशों से मिलकर काम कर रही है भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना अपनी बढ़ती वैश्विक पहुंच का संकेत देते हुए 21 देशों और 22 बहु-राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए संयुक्त रूप से कार्य कर रही है. भारतीय नौसेना हर समय हिंद महासागर क्षेत्र में 12,000 जहाजों और 300 मछली पकड़ने के जहाजों की निगरानी करती है.