देश

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन भी इजाफा, जानें क्या कीमत

पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इस महीने हुई वृद्धि के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हो रही है.

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन भी इजाफा, जानें क्या कीमत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 29 नवंबर: पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में इस महीने हुई वृद्धि के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हो रही है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली (Delhi) में 21 पैसे, कोलकाता (Kolkata) में 20 पैसे, मुंबई (Mumbai) में 21 पैसे जबकि चेन्नई (Chennai) में 19 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे जबकि मुंबई में 31 पैसे और चेन्नई में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.

इस महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में अब तक नौ बार बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.28 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है जबकि डीजल 1.96 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 82.34 रुपये, 83.87 रुपये, 89.02 रुपये और 85.31 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. यह भी पढ़े:  Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल 8 डीजल 19 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, जाने अपने प्रमुख शहरों के दाम.

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 72.42 रुपये, 75.99 रुपये, 78.97 रुपये और 77.84 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) (ICE) पर ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 48.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. बता दें कि दो नवंबर को बेंट्र क्रूड का भाव 35.74 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था. जिसके बाद गुरुवार को ब्रेंट का भाव 49.09 डॉलर प्रति बैरल तक उछला.

न्यूयार्क मकेर्टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) (NYMEX) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) (WTI) का जनवरी डिलीवरी वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 45.53 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. दो नवंबर को डब्ल्यूटीआई का भाव 33.64 डॉलर प्रति बैरल तक टूटा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).