Coronavirus Cases Update: ब्रिटेन में COVID-19 के 28 हजार नए मामले दर्ज, एक हजार से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
ब्रिटेन में कोविड-19 से संक्रमित अन्य 28,680 लोगों की पहचान हुई है और इसी के साथ देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों की संख्या 3,743,734 तक पहुंच गई है. आधिकारिक आंकड़ों में इनका खुलासा किया गया है. यूरोपीय संघ और ब्रिटेन स्थित दवा निर्माण कंपनी एस्ट्राजेनेका के बीच वैक्सीन की आपूर्ति में आ रही कमी को लेकर हो रही बातचीत के बीच इन नवीनतम आंकड़ों का खुलासा हुआ है.