विदेश

Coronavirus Cases: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 10.1 करोड़ के पास, 21.8 लाख से अधिक की हुई मौत

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनिया भर में कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या 10.1 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 21.8 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है. मामलों के संदर्भ में भारत सूची में दूसरे पायदान पर है. यहां कोरोना से 153,847 मरीजों की जानें गई हैं.

Coronavirus Cases: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 10.1 करोड़ के पास, 21.8 लाख से अधिक की हुई मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन, 29 जनवरी: जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनिया भर में कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या 10.1 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 21.8 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है. शुक्रवार सुबह को अपने हालिया अपडेट में यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि इस वक्त दुनिया भर में कोविड मामलों और इससे हुई मौतों की संख्या क्रमश: 101,381,964 और 2,188,566 है. सीएसएसई के मुताबिक, 25,739,405 मामलों और 432,864 मौतों के साथ अमेरिका वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर है. मामलों के संदर्भ में भारत सूची में दूसरे पायदान पर है. यहां कोरोना से 153,847 मरीजों की जानें गई हैं.

जिन अन्य देशों में दस लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई हैं, उनमें ब्राजील (9,058,687), ब्रिटेन (3,754,448), रूस (3,752,548), फ्रांस (3,166,145), स्पेन (2,705,001), इटली (2,515,507), तुर्की (2,457,118), जर्मनी (2,194,562), कोलम्बिया (2,067,575), अर्जेंटीना (1,905,524), मेक्सिको (1,806,849), पोलैंड (1,496,665), दक्षिण अफ्रीका (1,437,798), ईरान (1,398,841), यूक्रेन (1,247,674), पेरू (1,113,970) और इंडोनेशिया (1,113,970) शामिल हैं. ब्राजील में कोरोना महामारी से 221,547 लोगों की जानें गई हैं, जो अमेरिका के बाद सर्वाधिक है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 महामारी से लड़ने में भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक: संयुक्त राष्ट्र

जिन अन्य देशों में 20,000 से अधिक मौतें हुई हैं, उनमें मेक्सिको (153,639), ब्रिटेन (103,324), इटली (87,381), फ्रांस (74,601), रूस (70,533), स्पेन (57,806), ईरान (57,736), जर्मनी (55,450), कोलम्बिया (52,913), अर्जेंटीना (47,601), दक्षिण अफ्रीका (43,105), पेरू (40,272), पोलैंड (36,443), इंडोनेशिया (29,331), तुर्की (25,605), यूक्रेन (23,469) और बेल्जियम (20,933) शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).