Rape Case: एम्स का डॉक्टर अब भी फरार, रेप का केस दर्ज
पीड़िता ने 11 अक्टूबर को हौज खास थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच के दौरान पीड़ित डॉक्टर का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है. आरोपी डॉक्टर फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने कहा, "कुछ संभावित स्थानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है. "