बॉलीवुड

अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को होगी रिलीज

अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के रूप में नजर आएंगे.

अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को होगी रिलीज
अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 15 अक्टूबर : अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अक्षय आतंकवाद निरोधी दस्ते के प्रमुख डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के रूप में नजर आएंगे.

इसमें जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, निहारिका रायजादा, विवान भटेना, सिकंदर खेर, निकितिन धीर और जावेद जाफरी भी हैं. अजय और रणवीर की कैमियो अपीयरेंस होगी. यह भी पढ़ें : Urfi Javed Hot Photos: उर्फी जावेद ने पहनी ब्लैक कलर की ऐसी ड्रेस, आंखों पर यकीन कर पाना हुआ मुश्किल

एक्शन फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्च र, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है. यह यूनुस सजावल, फरहाद सामजी, संचित बेंद्रे और विधि घोड़गडनकर की एक पटकथा और शेट्टी की एक मूल कहानी पर आधारित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).