मनोरंजन

बाइक दुर्घटना के बाद साई धरम तेज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं: चिरंजीवी

तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने पुष्टि की है कि उनके भतीजे और अभिनेता साई धरम तेज को शुक्रवार को विजयादशमी के शुभ दिन पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. साई धरम तेज का एक गंभीर बाइक एक्सीडेंट हो गया था.

बाइक दुर्घटना के बाद साई धरम तेज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं: चिरंजीवी
साई धरम तेज (Photo Credits: Instagram)

हैदराबाद, 15 अक्टूबर : तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने पुष्टि की है कि उनके भतीजे और अभिनेता साई धरम तेज को शुक्रवार को विजयादशमी के शुभ दिन पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. साई धरम तेज का एक गंभीर बाइक एक्सीडेंट हो गया था. साई धरम का शुक्रवार को जन्मदिन भी हैं, और संयोग से उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. चिरंजीवी के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि साई धरम तेज काफी अच्छी तरह से ठीक हो गए है.

चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ये विजयदशमी विशेष है, साई धरम दुर्घटना से पूरी तरह से ठीक होने के बाद घर लौट रहे है. हम सभी खुश और आभारी है. उसके लिए यह पुनर्जन्म से कम नहीं है. अथा और पेदामामा से प्रिय तेजू को जन्मदिन मुबारक हो." 10 सितंबर को, साई धरम तेज का हैदराबाद में बाइक चलाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था. एक्सीडेंट में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़ें : सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ ‘गदर’ का सीक्वल जल्द होगा रिलीज

यह बताया गया था कि अभिनेता कई दिनों से कोमा में थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हुआ. प्रारंभिक रिकवरी के बाद, साई धरम की कॉलरबोन फ्रैक्च र के लिए सर्जरी की गई और उन्हें महत्वपूर्ण निगरानी में रखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).