Asia Cup 2025: टीम इंडिया की जीत पर साउथ सुपरस्टार्स का जश्न, चिरंजीवी से मोहनलाल तक ने कहा- ये गर्व का पल है
भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल छा गया. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह तिरंगा लहराता दिखा. ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने.
मुंबई, 29 सितंबर : भारत ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया. इस जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल छा गया. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह तिरंगा लहराता दिखा. ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने. साउथ के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार चिरंजीवी, मोहनलाल और ममूटी ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की और भारतीय टीम को शानदार अंदाज में बधाई दी. मलयालम सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता मोहनलाल ने इस यादगार जीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, ''पाकिस्तान के खिलाफ यह जीत पूरी तरह से शानदार रही. भारतीय टीम ने अपने अदम्य साहस से सबको हैरान कर दिया. यह जीत टीम इंडिया के जज्बे का प्रतीक है. बधाई हो, टीम इंडिया.''
वहीं साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने ये मुकाबला खुद स्टेडियम में बैठकर लाइव देखा. मैच के बाद उन्होंने स्टेडियम से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा सफर. एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान पर क्या शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम ने जुझारूपन, उत्कृष्टता और संयम का परिचय दिया. तिलक वर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई. हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण." तीसरे सुपरस्टार ममूटी ने भी अपने पोस्ट के जरिए टीम इंडिया को बधाई दी और कहा कि उन्होंने न सिर्फ एशिया कप जीता है, बल्कि पूरे टूर्नामेंट पर दबदबा बनाते हुए अपना परचम लहराया है. उन्होंने आगे लिखा, "बिना एक भी हार के... चैंपियन हो आप. सचमुच शानदार है जीत.'' यह भी पढ़ें : How To Watch NEP vs WI 2nd T20I 2025 Live Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज बनाम नेपाल दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की यह जीत जहां मैदान पर खिलाड़ियों के पसीने और मेहनत की गवाही देती है, वहीं मैदान के बाहर हो रहे सेलिब्रेशन में यह साफ दिखता है कि क्रिकेट कैसे पूरे देश को एक सूत्र में पिरो देता है. बता दें कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है. इस जीत के हीरो बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2025 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

