Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके का दौरा किया और इसी दौरान उन्हें आतंकवादियों ने घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
श्रीनगर, 15 अक्टूबर: जम्मू एवं कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों (Terrorists) और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस (Police) ने कहा, "पुलवामा (Pulwama) के वहीबग इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल कार्रवाई में जुटे हुए हैं."
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके का दौरा किया और इसी दौरान उन्हें आतंकवादियों ने घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़े: कश्मीर के भाजपा नेता की हत्या में शामिल आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए और जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

