Rape Case: एम्स का डॉक्टर अब भी फरार, रेप का केस दर्ज
पीड़िता ने 11 अक्टूबर को हौज खास थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच के दौरान पीड़ित डॉक्टर का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है. आरोपी डॉक्टर फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने कहा, "कुछ संभावित स्थानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है. "
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( All India Institute of Medical Sciences) (एम्स) में काम करने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ कैंपस के अंदर अपनी कनिष्ठ सहयोगी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी. घटना 26 सितंबर की है, जब पीड़िता अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए आरोपी के कमरे में गई थी. उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके सहयोगी ने कमरे में उसके साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: महिला से बलात्कार कर उस पर धर्म बदलने का बनाया दबाव
पीड़िता ने 11 अक्टूबर को हौज खास थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 377 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच के दौरान पीड़ित डॉक्टर का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया है. आरोपी डॉक्टर फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. पुलिस ने कहा, "कुछ संभावित स्थानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है. "
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).