देश

Karnataka: युवाओं ने महिला को उसकी न्यूड तस्वीरों के जरिए किया ब्लैकमेल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कर्नाटक में पुलिस ने एक महिला को उसकी नग्न तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और उससे जबरन 5 लाख रुपये लेने मामले में दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा बेंगलुरु के बसवनागुडी महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. उसने अपनी शिकायत में बताया कि बेंगलुरु के चिराग और हर्षित नाम के दोनों आरोपियों ने उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हई थी.

Karnataka: युवाओं ने महिला को उसकी न्यूड तस्वीरों के जरिए किया ब्लैकमेल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
प्राथमिकी दर्ज/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर: कर्नाटक (Karnataka) में पुलिस ने एक महिला को उसकी नग्न तस्वीरों (Nude Photos) और वीडियो (Video) के जरिए ब्लैकमेल (Blackmail) करने और उससे जबरन 5 लाख रुपये लेने मामले में दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में 21 वर्षीय पीड़िता द्वारा बेंगलुरु के बसवनागुडी महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.उसने अपनी शिकायत में बताया कि बेंगलुरु के चिराग और हर्षित नाम के दोनों आरोपियों ने उसकी जान-पहचान इंस्टाग्राम पर हई थी. वह दोंनो उसे एक कमरे में ले गए, और उसे नशे वाला जूस पिलाया, जिसके बाद उसकी न्यूड फोटोज और वीडियो को कैप्चर किया.

शिकायत के मुताबिक, चिराग 5 सितंबर, 2020 को पीड़िता के संपर्क में आया था. उनके बीच दोस्ती हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने अपने नंबर एक दूसरे को दिए और नियमित रूप से बात करना शुरू कर दिया था. इसका फायदा उठाकर आरोपी 26 सितंबर को पीड़िता को उसके माता-पिता से मिलवाने के बहाने मैसूर ले आया. यह भी पढ़े: कल एक महिला ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के ख़िलाफ़ बलात्कार की FIR दर्ज़ कराई है। ... - Latest Tweet by ANI Hindi News

लेकिन वह उसे घर ले जाने के बजाय एक आवास में ले गया. लिस के अनुसार कमरे में उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ का जूस पिलाया था, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई थी. पीड़िता ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि उसके बेहोश होने के बाद आरोपी चिराग और उसके दोस्त हर्षित ने की न्यूड फोटो और वीडियो बनाया. बाद में जब वह उठी तो आरोपी ने उसे फोटो व वीडियो दिखाया और फिरौती की मांग की.

दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वे फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे. पीड़िता ने शिकायत में कहा कि मैंने आरोपी को 5 लाख रुपये दिए हैं. इसके बावजूद, उन्होंने मुझे ब्लैकमेल किया और मुझे एक होटल के कमरे में बंद कर दिया और मुझे और पैसे देने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).